बाजना के सरकारी अस्पताल में न एम्बुलेंस न एक्सरे मशीन, टाइगर सेना ने दिया ज्ञापन
क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को भीलीस्तान टाइगर सेना के सदस्यों ने तहसीलदार बी.एस. भिलाला को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया बाजना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई वर्षों से एक्सरे मशीन नहीं है, डॉक्टरों की कमी है और एम्बुलेंस भी नहीं है। लोकसेवा गारंटी कार्यालय से प्रावधान के बावजूद एक दिन में खसरा नकल उपलब्ध नहीं कराई जाती है। क्षेत्र में बिजली के तार काफी पुराने हो चुके है, तहसील के पास का लोकसेवा गांरटी भवन पूर्ण होने के बावजूद आरंभ नहीं किया जा सका है। साथ ही बाजना तहसील के किसानों को जमीन सीमांकन के लिए चालान भरने रतलाम तक जाना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में कमलेश डोडियार, विजय हारी, बहादुर डामर, वी.पी. सिंह हारी, पवन हारी, बहादुर डामर, गोविंद मचार, दुलीचंद मईड़ा, विकास मुनिया, कांतिलाल मईड़ाआदि कार्यकर्ता शामिल थे।
जयस ने मनाया स्थापना दिवस-रतलाम | जय आदिवासी युवा शक्ति ने बुधवार को स्थापना दिवस विरियाखेडी़ में मनाया। मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता प्रेमसिंह गामड़, भाजपा अजजा मोर्चा मुखर्जी मंडल अध्यक्ष अमरसिंह डोडियार, जयस अध्यक्ष कालू बारोड़ थे।