पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • भक्ति करना है तो जीवन में संयम जरूरी अनिरुद्ध

भक्ति करना है तो जीवन में संयम जरूरी- अनिरुद्ध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जो शक्ति नाभी से नीचे जाती है, उसे वासना कहते हैं। जो शक्ति नाभी से ऊपर की ओर जाती है, उसे उपासना कहते हैं। यह बात वृंदावन निवासी आचार्य अनिरुद्ध ने बाजना में आयोजित भागवत कथा के दौरान कही। कालूराम हीरालाल अग्रवाल परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा के तीसरे दिन अनिरुद्ध आचार्य ने कहा भगवान को भाव से भोग लगाने पर वे उसे स्वीकार करते हैं। दुर्योधन 56 पकवान का भोग लगाकर भी भगवान को प्रसन्न नहीं कर सका। परमात्मा की भक्ति करना है तो जीवन को संयम के साथ जीना होगा। मन की चंचलता को वश में करना होगा। भागवत कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

अनिरुद्ध आचार्य

खबरें और भी हैं...