स्वास्थ्य केंद्र को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, चेतावनी भी दी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना पर विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार संतोष र|ाकर को तहसील परिसर में ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 3 वर्षों से एक्सरे मशीन नहीं है। नई मशीन लगाई जाए। सोनोग्राफी मशीन भी नहीं है। 5 वर्षों से मरीजों के लिए एम्बुलेंस तक नहीं है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। बाजना की एम्बुलेंस पुलिस थाने में जमा है। अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। केंद्र पर पेयजल व सफाई की उचित व्यवस्था की जाए। बाजना क्षेत्र 60 से अधिक गांवों में जुड़ा होने के बाद भी महिला चिकित्सक नहीं है। सोनोग्राफी व हड्डी रोग विशेषज्ञ व बच्चों के डॉक्टर नहीं हैं। जैन ने कहा प्रशासन को पहले मांगें बताईं थीं लेकिन अब तक निराकरण नहीं हुआ। अगर अब 7 दिन में मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो ब्लॉक कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व सरपंच हीरालाल भाभर, रामजी निनामा, गौतम खराड़ी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीचंद जैन ने दी।