शहर के खंडिया चौराहे पर रविवार को वेन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार सारोला क्षेत्र के करणवास निवासी मोतीसिंह बाइक से निजी अस्पताल में आया था। वहां से लौटते समय यह घटना हो गई। उधर, रायपुर से बकानी आते समय घुमाव पर बाइक फिसलने से युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे झालावाड़ रैफर कर दिया। पुलिस के अनुसार घायल रायपुर क्षेत्र के धामनिया गांव निवासी विनोद कुमार है। पुलिस की ओर से हादसे के बारे में जांच की जा रही है।