पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साधारण सभा में छाया रहा पानी का मुद्दा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत समिति बकानी की साधारण सभा गुरुवार को हुई। इसमें अध्यक्षता प्रधान प्रेमबाई लोधा ने की। बैठक में भीषण गर्मी में पानी का मुद्दा छाया रहा। गुराडखेडा के शेरपुर सरपंच सुजानसिह तंवर ने हैंडपंप खराब होने और छापी योजना के तीन प्वाइंट में से एक ही चालू होने की समस्या बताई। इससे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। थाेबडिया सरपंच धनराज कारपेंटर ने दात्या, थोबडिया, भानपुरिया को छापी परियोजना से जोड़ने की मांग की। इससे गांवों में पानी समस्या हल हो सके। आगरिया ग्राम पंचायत के सरपंच अर्जुन सिंह ने कहा कि आगरिया ग्राम पंचायत में पानी की गम्भीर समस्या है। यहां टैंकर चल रहे हैं, लेकिन फिर भी समाधान नहीं हो रहा है। आगरिया को छापी परियोजना व कालीसिंध नदी जोडने पर ही स्थाई समाधान होगा। नसीराबाद सरपंच रोशन लोधा ने कहा कि विधायक आपके द्वार के तहत जो ट्यूबवैल स्वीकृत हुई थीं वह अभी तक नहीं लगी हैं। गर्मी से पहले ही लग जाती तभी लोगों को इसका फायदा मिलता। बैठक में पंचायत समिति के विकास अधिकारी राजीव तोमर, उपप्रधान कमल श्रृंगी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बालचंद प्रजापति मौजूद रहे।

बकानी. पचायंत समिति की साधारण बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि।

खबरें और भी हैं...