बकानी| कस्बे के कटला मोहल्ले में सट्टे के खिलाफ कार्रवाई कर 6 जनों को पकड़ा है। उनके पास से 6900 रुपए, 4 मोबाइल, दो केलकुलेटर और दो लाख रुपए के सट्टा का हिसाब मिला है। पुलिस के अनुसार शनिवार को कार्रवाई कर खाईवाल सदाम हुसैन, रामसिंह तंवर, मदनलाल, रमेशचन्द, इरफान व रामबाबू को पकड़ा है।