पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • तेज धूप में तबीयत बिगड़ने से महिला श्रमिक की मौत, हार्ट अटैक का अंदेशा

तेज धूप में तबीयत बिगड़ने से महिला श्रमिक की मौत, हार्ट अटैक का अंदेशा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बकानी| तेज धूप में 46 डिग्री तापमान के बीच सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गुरुकुल की बाउंड्रीवाल का काम करते समय महिला श्रमिक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। शौचालय में पहुंचते ही वह बेहोश होकर गिर गई। इस बात का पता चलने पर उसे बकानी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। झिझनिया ग्राम पंचायत के गुरुकुल स्कूल में मनरेगा योजना में बाउंड्रीवाल का निर्माण चल रहा है। झिझनिया गांव की श्रमिक रोडीबाई ( 55) प|ी छीतरलाल लोधा भी यहां काम कर रही थी। दोपहर में उसे अचानक घबराहट होने लगी। वह कारीगर से कहकर शौचालय की तरफ गई, लेकिन आधे घंटे तक नहीं आई। साथी तलाश करते हुए शौचालय पहुंचे तो रोडीबाई वहां बेहोश पाई गई। सरपंच को फोन पर इसकी सूचना देकर महिला श्रमिक को अस्पताल ले जाया गया। इत्तला पर सचिव कालूलाल लोधा, सरपंच प्रतिनिधि पूनम लोधा, विकास अधिकारी राजीव तोमर भी अस्पताल पहुंच गए। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। झिझनिया सचिव कालूलाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने संदिग्ध हालात में मौत का मामला दर्ज कराया है। विकास अधिकारी का कहना है कि मृतका के परिजन को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...