बकानी: हरे पेड़ों की कटाई कर बेच रहे लोग, जिम्मेदारों का ध्यान नहीं
बकानी| हरे पेड़ काटकर ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर रात के अंधेरे आरा मशीन तक पहुंचाई जा रही है। कस्बे से रोजाना 2-3 ट्रैक्टर ट्रॉलियां भरकर निकल रही है। इन पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है। बकानी में 8-10 आरा मशीनें है। लकड़ी के व्यवसाय से जुड़े लोगों के इनसे संपंर्क है। वे सूने स्थानों पर लगे बबूल, आम, नीम इमली आदि पेड़ों की कटाई करते हैं और रात में ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर आरा मशीन तक पहुंचाते हैं। ट्रॉली में भरी लकड़ियां पर तिरपाल आदि डाल लेते है। ताकि आसानी से गीली लकड़ियां दिखाई न दें। ये धंधा जोरों पर चल रहा है। इनको रोकने वाला कोई नहीं है।