पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 को उज्ज्वला दिवस, 10 गांवों में गैस कनेक्शन बांटने लगेंगे शिविर

20 को उज्ज्वला दिवस, 10 गांवों में गैस कनेक्शन बांटने लगेंगे शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर | जिले में 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर 10 गैस एजेंसियां एक-एक ग्राम पंचायत में शिविर लगाएंगी। इनमें अजा-अजजा वर्ग और वनाधिकार पट्‌टाधारी कोई भी व्यक्ति दस्तावेज लेकर पहुंच सकता है। कार्रवाई के बाद उन्हें मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इस काम में किसी को कोई परेशानी न हो, इसके लिए मंगलवार को गैस एजेंसी संचालकों व पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारियों की बैठक हुई। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में खाद्य विभाग के अफसरों ने गैस एजेेंसियों को शिविराें के जरिए किस प्रकार ग्रामीणों को कनेक्शन देना है, इसके बारे में बताया।

इन गांवों में लगेंगे शिविर

2018-19 में खाद्य विभाग को 56 हजार गरीब परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य मिला है। 20 अप्रैल को करपावंड, मारकेल, छापरभानपुरी, भाटपाल, राजनगर, आड़ावाल, पंडरीपानी , गरावंड खुर्दु, बकावंड और करंदोला में गैस कनेक्शन बांटने शिविर लगाए जाएंगे।

3 पंचायतों में बांटे जाएंगे गैस कनेक्शन

नारायणपुर |
जिले में 20 अप्रैल को मनाए जाने वाले उज्ज्वला दिवस की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी है। इस अवसर पर बिंजली, ओरछा और छोटे डोंगर पंचायत में 3 गैस एजेंसियों द्वारा शिविर लगाकर गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन बांटे जाएंगे और ग्रामीणाें को इसके फायदे भी बताए जाएंगे। हिंदुस्तान कंपनी के डीएनओ धनेश्वर कुर्रे ने बताया कि अभी तक 6721 परिवारों को गैस कनेक्शन दिया जा चुका है। उज्ज्वला योजना के नियमों में बदलाव का फायदा आने वाले दिनों में एससी, एसटी, प्रधानमंत्री आवास योजना, गुलाबी कार्डधारी परिवार एवं ओबीसी वर्ग के लोगों को दिया जाएगा। नए कनेक्शन देने के लिए 2011 की आर्थिक और सामाजिक जनगणना की सूची में नाम होने की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...