पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय तृतीया आज पड़रिया धाम में मनाया जाएगा फूलबंगला एवं चरण दर्शन महोत्सव

अक्षय तृतीया आज- पड़रिया धाम में मनाया जाएगा फूलबंगला एवं चरण दर्शन महोत्सव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकासखंड मुख्यालय से 9 किमी. दूर स्थित सिद्ध क्षेत्र पड़रिया धाम में आज अक्षय तृतीया पर्व पर फूल बंगला एवं चरण दर्शन महोत्सव मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम विंदा धाम से आए महंत किशोर दास महाराज के सानिध्य में होगा। इसके लिए बांके विहारी मंदिर में विंद्रावन की तर्ज पर फूल बंगला सजाया जाएगा। इस मौके पर श्रद्धालुओं का खासा जमावड़ा रहेगा, कार्यक्रम में एमपी, यूपी सहित अन्य प्रांतों से भी बड़ी संख्या में श्रृद्धालु आते हैं।

बकस्वाहा क्षेत्र में स्थित पड़रिया धाम हिंदू आस्था का प्रमुख केंद्र है। पड़रिया धाम का बांके बिहारी मंदिर करीब 300 साल पुराना है। पड़रिया धाम पहले पन्ना रियासत के अधीन आता था और महाराज छत्रसाल यहां बांके बिहारी के दर्शन करने आते थे। कुछ समय बाद पड़रिया धाम जिला छतरपुर में आ गया, यह प्राचीन मंदिर वृंदावन के ठाकुर श्री गोरेलाल की शाखा से जुड़ा हुआ है। पड़रिया धाम संत सेवा गौ सेवा के लिए जाना जाता है, समय समय पर महाराज किशोर दास वृंदावन से पड़रिया आते रहते हैं और गौ सेवा में अपना समय देते रहते हैं। यहां फूलबंगला एवं चरणदर्शन कार्यक्रम का एक अपने आप में एक अलग ही महत्व है। अक्षय तृतीया पर्व के लिए मंदिर परिसर को फूल बंगला के रूप में सजाया जा रहा है। इसके लिए विंद्रावन धाम से फूल एवं कलाकार बुलाए गए हैं। यह कलाकार फूल बंगला सजाने में जुटे हुए हैं।

विद्वानों ने युवाओं से भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का किया आव्हान

नौगांव | ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जयंती के पहले एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्वान आचार्यों ने भगवान परशुराम द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों का बखान करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आवाहन किया। समाज द्वारा आचार्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभाशाली छात्र - छात्राओं और वृद्धों का सम्मान किया गया।

मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में पंडित यज्ञेश मिश्रा मानस मीन भागवताचार्य, आचार्य दयाशंकर कौशिक, आयुष मिश्रा ने भगवान परशुराम के बारे मे वेदों में वर्णित उनके द्वारा समाज के लिए किए गए योगदान का बखान किया। आचार्यों ने बताया कि ब्राह्मण क्या है, उसके संबंध में लोगों को जानकारी दी। इसके साथ समाज के लिए आवाहन किया गया कि समाज में जो कमजोर वर्ग है या जिन्हें सहायता की जरूरत है उनके लिए समाज आगे आए और सहायता करें। जिस प्रकार भगवान परशुराम ने ब्राह्मण समाज के लिए बुराइयों का अंत किया उसी प्रकार समाज के नवयुवकों को भी बुराइयों का अंत करके समाज के लिए एक अलख जगाने की जरूरत है। समाज के प्रतिभाशाली छात्र - छात्राओं काे उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही समाज के वृद्धजनों का भी शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में रमाशंकर मिश्रा, किशोरी लाल तिवारी , दिनेश अग्निहोत्री, अरविंद्र चतुर्वेदी ,महेश चौबे, मुन्ना अग्निहोत्री, वीरेंद्र पाराशर, बाह्मण समाज के अध्यक्ष मुकुल तिवारी, राजीव तिवारी , सुशील पटैरिया, साहित्य मिश्रा, संजय चतुर्वेदी, एसके बादल सहित अनेक लोग मौजूद रहे। महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के बाद सहभोज का भी आयोजन किया गया।

खबरें और भी हैं...