पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निवार में सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ 20 अप्रैल से

निवार में सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ 20 अप्रैल से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बकस्वाहा ब्लॉक के ग्राम पंचायत निवार में 20 से 27 अप्रैल तक सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । इस कार्यक्रम मे शाहगढ़, अमरमऊ,मडदेवरा, हीरापुर ,गुलगंज,बडामलहरा, दरगुवां, छतरपुर, बिजावर, बाजना ,बम्हौरी, बकस्वाहा, सुनवाहा, बटियागढ़, दमोह, भोपाल ,जबलपुर ,सागर , बंडा ,दलपतपुर, कर्रापुर, समाज के अलावा देश प्रदेश से सामाजिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

इस कार्यक्रम में 20 अप्रैल शुक्रवार को आचार्य पं.उदय चंद्र शास्त्री सागर और पं. अशोक शास्त्री बम्हौरी द्वारा सुबह 6 बजे से गुरु आज्ञा साढ़े 7 बजे घट यात्रा, ध्वजारोहण, पंाडाल सिद्धि, पंाडाल उद्घाटन , इंद्र प्रतिष्ठा, सरलीकरण शाम 7 बजे से संगीतकार उमेश कुमार एंड पार्टी कुटौरा वाले घुवारा द्वारा महा आरती एवं रात्रि 8 बजे से पं. उदय चंद्र शास्त्री और पं.अशोक शास्त्री बम्हौरी द्वारा स्वास्थ्य प्रवचन, शास्त्र प्रवचन, रात्रि 9 बजे से अंशुल एंड पार्टी टीकमगढ़ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा । 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक सुबह साढ़े 6 बजे श्रीजी का अभिषेक पूजन एवं विधान, शाम 7 बजे से महाआरती , रात्रि 8 बजे से शास्त्र प्रवचन, 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 27 अप्रैल को सुबह साढ़े 6 बजे से श्री जी अभिषेक ,शांति धारा, पूजन , विधान हवन विमानोत्सव, विश्व शांति महायज्ञ एवं प्रीतिभोज का कार्यक्रम होगा । शाम 7:बजे महाआरती एवं सम्मान समारोह होगा। समाज के सदस्यों ने क्षेत्रीय समाज और आम जन मानस से कार्यक्रमों में मौजूद रहने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...