प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त 53 मलहरा विधानसभा के प्रभारी विधायक सुंदर लाल तिवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मिशन 2018-2019 के तहत प्रत्येक विधान सभा में हर हाल में जिताऊ प्रत्याशी का चयन संगठन के लोगों की मंशानुरूप किया जाना है।
उन्होंने कहा कि प्रत्याशी चयन संबंधी 10 प्रमुख बिंदुओं के साथ पिछले चुनाव में हारने के कौन कौन से प्रमुख कारण रहे, उसकी भी समीक्षा बंद कमरे में वन टू वन कार्यकर्ताओं , पदाधिकारियों , संभावित प्रत्याशी और उनके समर्थकों से मिलकर की। इस विधानसभा स्तरीय बैठक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ामलहरा द्वारा आयोजित पार्टी कार्यालय में ब्लॉक बड़ामलहरा, बकस्वाहा व घुवारा के अंतर्गत आने वाले मंडलम बंधा, महाराजगंज, सडवां,बाजना, बम्होरी, मड़देवरा, भगवां, पनवारी तथा रामटौरिया के 27 सेक्टरों के विभिन्न प्रकल्पों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, उपाध्यक्ष वीर सिंह परमार, सुशील मोदी, तिलक सिंह लोधी, नगर परिषद अध्यक्ष बड़ामलहरा सफीक मुहम्मद, घुवारा नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विनय राजा, पूर्व जनपद अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित, सुनील बन्ना, छोटे राजा, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव विशुन देवी पाठक, पीसीसी मेंबर दीप्ती पांडेय, द्वारका सिंह, महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष शारदा अग्निहोत्री, वरिष्ठ कॉंग्रेसी धनप्रसाद असाटी, सरजू राय सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
रायशुमारी
कांग्रेस के बड़ामलहरा विधानसभा प्रभारी ने मिशन 2019 के तहत की कार्यकर्ताओं से चर्चा
बड़ामलहरा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता।