- Hindi News
- National
- दुर्गंध से मौके पर पहुंचा बीट गार्ड तो जंगल में क्षत विक्षत हाल में पड़ा मिला अधेड़ व्यक्ति का शव
दुर्गंध से मौके पर पहुंचा बीट गार्ड तो जंगल में क्षत विक्षत हाल में पड़ा मिला अधेड़ व्यक्ति का शव
भास्कर संवाददाता | बकस्वाहा
थाना बकस्वाहा के तहत कसेरा गांव के जंगल में अधेड़ व्यक्ति का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। जंगली जानवरों ने के कई हिस्सों को खा लिया है। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद उसे नगर परिषद के सहयोग से दफना दिया है।
बीट गार्ड अंजुल सिंह परमार जंगल में गया था। तो उसे दुर्गंध आई। किसी वन्य प्राणी के शिकार की आशंका में वह मौके पर गया। पर क्षत विक्षत हाल में मानव का शव मिला। इस पर परमार ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के हिस्सों को जब्त कर लिया है।
बकस्वाहा टीआई धनसिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच शव बरामद किया। उन्होंने बताया कि शव जंगली जानवरों से खाकर क्षतबिक्षत कर दिया है। उसके कमर के नीचे केवल हड्डियां ही बची हैं। शव की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किए लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने पर पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए भेजा। पीएम कराने के बाद नगर परिषद के सहयोग से शव को आईटीआई भवन के पीछे दफना दिया गया है।
सामग्री और कपड़े
सुरक्षित रखे
पुलिस ने बताया कि शव के पास चप्पल सहित अन्य सामग्री, कपड़े सुरक्षित रख लिए गए हैं। हालांकि कपड़े भी शिनाख्त योग्य नहीं बचे हैं। जानवरों ने खराब कर डाले हैं। क्षेत्र चर्चा है कि एक मानसिक रोगी गांव कसेरा गांव और आसपास इलाके में घूमता रहता था। उसके कपड़ों का रंग भी शव के पास से बरामद कपड़ों से मिलता जुलला है। फिलहाल पुलिस उसकी शिनाख्त के अभी भी प्रयास कर रही है।