जयपुर | शिवदासपुरा थाना इलाके में बदमाश एक मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। इस संबंध में बालाजी टावर जगतपुरा शिवदासपुरा निवासी लक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार वे और उनकी बहन और जीजा ऑफिस गए थे। वे दोनों प्रोफेसर हैं। नंदन मोहन के अनुसार बदमाश सोने का हार, झुमके, अंगूठी सहित करीब 50 हजार रुपए नकद और अन्य सामान चोरी कर ले गए।