पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानसरोवर थाना इलाके में बुधवार को किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोरी को लेकर बुधवार शाम परिजन थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। गुरूवार को किशोरी का मेडिकल होगा।

रिपोर्ट के अनुसार मूलत: करौली निवासी किशोरी परिजनों के साथ मानसरोवर इलाके में किराए पर रहती है। उनके पड़ोस में सीताराम नाम का युवक रहता था, जिससे किशोरी की जान पहचान थी। ढाई महीने पहले आरोपी सीताराम मकान खाली करके चला गया था। बुधवार सुबह उसने किशोरी को फोन करके मकान के बाहर बुलाया और झांसा देकर अपने साथ गाड़ी में ले गया।

आरोप है कि उसने खाली जगह ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया और मकान के पास छोड़कर चला गया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे आैर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दी। जानकारी के अनुसार आरोपी प्राइवेट गाड़ी चलाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुहाना में भी दुष्कर्म के आरोप का मामला

मुहाना थाना इलाके में भी एक महिला ने नौकरी के नाम पर एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार मूलत: मध्य प्रदेश की रहने वाली महिला को बालावाला निवासी एक व्यक्ति ने नौकरी दिलवाने का झांसा देकर यहां बुलाया था। आरोप है कि वह उसे गाड़ी में बिठाकर सुनसान जगह ले गया और दुष्कर्म किया। महिला के अनुसार घटना 11 मई की है।

खबरें और भी हैं...