पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी में मर्केल के पिता की भूमिका प्रिंस चार्ल्स निभाएंगे

शादी में मर्केल के पिता की भूमिका प्रिंस चार्ल्स निभाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस हैरी और अभिनेत्री मेगान मर्केल की शादी शनिवार को होगी। शाही परिवार की ओर से बताया गया है कि इस रॉयल वेडिंग में मेगान के पिता थॉमस मर्केल हॉर्ट सर्जरी की वजह से शामिल नहीं हो पाएंगे। ऐसे में हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स मेगान के पिता की सारी रस्में निभाएंगे। दूसरी तरफ प्रिंस विलियम अपने छोटे भाई प्रिंस हैरी के सबसे अच्छे दोस्त की भूमिका में रहेंगे। शादी में 1000 से भी अधिक मेहमान शामिल होंगे। दुनियाभर से 40 किंग को आमंत्रित किया गया है। चर्च के अंदर मुख्य रूप से 10 किंग रहेंगे, जिनमें एलिजाबेथ के फादर हेनरी-अष्टम और जॉर्ज-छष्टम मौजूद रहेंगे। इस शादी के बाद दो रिसेप्शन होंगे।

शाही शादी में 40 किंग और 1000 से अधिक मेहमान शामिल होंगे, दुल्हन मर्केल के बीमार पिता नहीं हो पाएंगे शामिल

तब प्रिंस हैरी के दादा को छोड़नी पड़ी थी गद्दी...

मेगान मार्केल प्रिंस हैरी से तीन साल बड़ी हैं। वे 2011 में अमेरिकी एक्टर प्रोड्यूसर से शादी भी कर चुकी हैं। हालांकि, दो साल बाद उनका तलाक हो गया। शाही परिवार के सदस्यों को सैकड़ों सालों तक तलाकशुदा से शादी करने पर मनाही थी। कभी इसी नियम की वजह से प्रिंस हैरी के परदादा को राजगद्दी तक छोड़नी पड़ी थी। वहीं हैरी की दादी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की छोटी बहन मार्गरेट को भी इसी वजह से भी अपनी शादी के फैसला को बदलना पड़ा था।

मुंबई में डब्बावाले मनाएंगे जश्न| लंदन के जब प्रिंस हैरी और मेगान की शादी पर मुंबई के डब्बावाले भी एक स्पेशल गिफ्ट देने की तैयारी में हैं। डब्बावाला के 5 हजार लोग शाही जोड़े को महाराष्ट्रीयन गिफ्ट देने की तैयारी में हैं। डब्बालावा इस मौके पर मिठाई भी बांटेंगे। प्रिंस हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स ने डब्बावालों को भी अपनी शादी में बुलाया था।

37 साल बाद इतिहास दोहराया, मुंबई का परिवार पहुंचा

नई दिल्ली| शाही शादी के लिए मुंबई के एक परिवार को विशेष आमंत्रण मिला है। यह 38 साल की बियंका लौजदो और उनके पति एलन के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। दोनों अपने 10 साल के बेटे के साथ शादी में लंदन पहुंच गए हैं। 1981 में भी एलन जब दो साल के थे, तो उनके पिता को भी प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी में शिरकत करने का मौका मिला था। मेकअप आर्टिस्ट बियंका ने बताया कि 2011 में वे प्रिंस विलियम की शादी पेशेवर प्रतिबद्धता के चलते अटेंड नहीं कर सके थे। पर इस बार हम इस शादी को किसी भी सूरत में मिस नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा- मैं उम्मीद करती हूं कि हमारी तरफ बेटे हेडन को भविष्य में प्रिंस जॉर्ज के शादी में भी शिरकत करने का मौका मिलेगा।

खबरें और भी हैं...