पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सालासर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी, दो की मौत

सालासर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, दो की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज |सिंघाना (झुंझुनूं)

मोई सद्दा मोड़ के पास गुरुवार रात श्रद्धालुओं से भरी कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसे में एक श्रद्धालु व ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार मिश्रावाला मोहल्ला नारनौल निवासी महेश अग्रवाल अपने साथी जितेंद्र गोयल, नीतेश के साथ गुरुवार सुबह नारनौल से सालासर बालाजी के दर्शन करने के बाद सादुलपुर किसी काम से गए थे। वापसी में मोई सद्दा मोड़ के पास सामने से आ रहे वाहन की रोशनी में उन्हें अपने आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई नहीं देने से कार ट्रॉली में घुस गई। हादसे में महेश अग्रवाल (51) व ट्रैक्टर चालक माकड़ो निवासी रवि कुमार (23) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल जितेंद्र व यतीश को ग्रामीणों की सहायता से 108 एंबुलेंस के ईएमटी सुधीर व पायलेट सुरेंद्र ने सिंघाना के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर पहले झुंझुनूं तथा इसके बाद जयपुर रेफर कर दिया गया।





पुलिस व ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने दोनों के शव केसीसी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाए है।

ट्रैक्टर से काम करके परिवार चला रहा था रवि
हादसे का शिकार हुए रवि कुमार का परिवार उसके ही सहारे चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि रवि कुमार चार भाई-बहन में सबसे बड़ा था। रवि कुमार के दो भाई व एक छोटी बहन हैं। रवि ट्रैक्टर से काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। अब परिवार के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

खबरें और भी हैं...