मिट्टी से भरी दो ट्रालियों के साथ दो लोग गिरफ्तार
मिट्टी से भरी दो ट्रालियों के साथ दो लोग गिरफ्तार
बलाचौर/मुकंदपुर | बलाचौर और मुकंदपुर की पुलिस ने मिट्टी से भरी दो ट्रालियों के साथ चालकों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में औद्योगिक अधिकारी सुदेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने माइनिंग एक्ट का केस दर्ज किया है। थाना बलाचौर के एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि गांव गुलपुर के पास गांव के गुरविंदर को मिट्टी से भरी बिना नंबर वाली ट्रैक्टर-ट्राली सहित पकड़ा है। वहीं, थाना मुकंदपुर के मुख्य सिपाही अमरीक सिंह ने बताया कि औद्योगिक अधिकारी की शिकायत पर अमनप्रीत सिंह निवासी थाना राहों को मिट्टी से भरी ट्राली के साथ पकड़ा है। दोनों चालक माइनिंग के दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।