एसडीएम ने हेल्थ सेंटर में की दवाओं की जांच
बलाचौर | एसडीएम जगजीत सिंह ने गांव रामगढ़ पनेआली के सरकारी प्राइमरी व प्राइमरी हेल्थ सेंटर का दौरा किया। उन्होंने बच्चों के बैठने की जगह और उनके प्रयोग के जरूरी सामान की चेकिंग की। दौरे के दौरान स्कूल में पूरा स्टाफ मौजूद पाया गया। उसके बाद उन्होंने प्राइमरी हेल्थ सेंटर का दौरा किया, यहां पर सिर्फ फार्मासिस्ट ही थे। फार्मासिस्ट ने एसडीएम को बताया कि डिस्पेंसरी के डाक्टर को सिविल अस्पताल में अतिरिक्त ड्यूटी के लिए बुलाया गया है, जिस कारण वे सिविल अस्पताल में गए हैं। एसडीएम ने हेल्थ सेंटर में दवाओं की जांच भी की, जोकि कम पाई गईं।