पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गिद्दे, भंगड़े व लोक गीत पेश कर मनाया बैसाखी पर्व

गिद्दे, भंगड़े व लोक गीत पेश कर मनाया बैसाखी पर्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमआर सिटी स्कूल में बैसाखी पर्व पर कार्यक्रम पेश करते हुए बच्चे। (दाएं) कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थी स्कूल स्टाफ सदस्यों के साथ।

भास्कर संवाददाता| बलाचौर

स्थानीय एमआर सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को बैसाखी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत शब्द गायन से की गई, इसके बाद 9वीं कक्षा की छात्रा वृंदा ने बैसाखी के त्योहार पर प्रकाश डाला। वृंदा ने बताया कि आज के दिन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की साजना की गई थी। कार्यक्रम में पंजाब की धरती की सराहना करते हुए विद्यार्थियों की ओर से गीत गाया गया। स्कूल अध्यापक गगनदीप सिंह ने बैसाखी व सिख धर्म के बारे में बच्चों को अवगत करवाया। छात्राओं ने जहां बैसाखी गीत पर भंगड़ा व गिद्दा डालकर अपनी खुशी सांझी की वहीं 9वीं कक्षा की छात्राओं ने लोक सभ्याचार को पेश करता हुआ लट्ठे दी चादर, गीत गाया। इस दौरान स्कूल स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों से सिख इतिहास से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए। मौके पर प्रिंसिपल रितु बत्तरा, कोआर्डिनेटर पूनम ठाकुर, सोमिनी राय, विजय सोहल, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...