बलाचौर के श्री सीता राम मंदिर में जागरण करवाया
श्री सीता राम मंदिर में मां भगवती के जागरण में शामिल श्रद्धालु।
भास्कर संवाददाता | बलाचौर
पुरानी अनाज मंडी में स्थित श्री सीता राम मंदिर में 21वें मां भगवती जागरण का आयोजन जागरण कमेटी व वेलफेयर क्लब ने किया। जागरण में मां ज्वाला जी धाम से ज्योति लाई गई। देर शाम हवन के बाद शीला भगत एंड पार्टी रोपड़ वालों ने श्री गणेश वंदना से जागरण की शुरूआत की। उसके बाद प्रोफेसर विक्रमजीत एंड पार्टी मुकेरियां वालों ने माता की भेंटें गाकर सभी को मां के चरणों के साथ जोड़ा। देवी-देवताओं की सुंदर झांकियों ने सभी को आकर्षित किया। सारी रात पूरी-चनों, खीर, रस, गुलाब जामुन, कुल्फी आदि का लंगर लगाया गया। शीला भगत ने तारा रानी की कथा सुनाकर जागरण की समाप्ति की। इस मौके पर कांग्रेसी नेता अजय मंगूपुर, नगर कौंसिल प्रधान नरिंदर घई, समाज सेवी रिक्की बजाज, राजिंदर सिंह, रामा धीमान, राज कुमार, सुनील पाठक, ईली जैन, शमशेर राणा, कमल शर्मा, गोरा, प्रिंस, मंगा राणा, बॉबी राणा, करण राणा, सिकंदर कुमार मौजूद रहे।