पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गरलो बेट का स्कूल किया जाए अपग्रेड

गरलो बेट का स्कूल किया जाए अपग्रेड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेट इलाके की 35 किलोमीटर की लंबी पट्टी है, जहां एक भी प्लस टू तक सरकारी स्कूल नहीं है। पिछले 30 साल से बेट इलाके की यह मांग रही है। बेट इलाके से स्कूल 12-13 किलोमीटर दूर होने की वजह से लोग अपनी बेटियों को स्कूल नहीं भेजते। इस वजह से वे शिक्षा लेने से वंचित रह जाती हैं।

समाजसेवी विजय राणा के नेतृत्व में बेट इलाके के 10 सरपंचों ने गरलो बेट स्कूल को प्लस टू तक अपग्रेड करवाने की मांग को लेकर विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर के साथ मुलाकात की। सरपंच गरलो बेट के तरसेम सिंह, ठठियाला बेट के सरपंच राणा रघुनाथ सिंह, सरपंच बिट्टू नियाणा बेट, नानोवाल बेट की सरपंच सुरेंदर कौर, सुज्जोवाल के सरपंच मोहन, खोजां बेट के सरपंच शीशम सिंह, नियाणा बेट के पूर्व सरपंच तारा सिंह, डुगरी बेट के पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह, गरलो बेट के पूर्व सरपंच राम किशन, सरपंच जेजों महमूदपुर मंडरा, चैन सिंह नंबरदार गरलो बेट ने सरकार से मांग की कि बेट इलाके की इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाया जाए। विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर ने सरपंचों को आश्वासन दिया कि वह बेट क्षेत्र के स्कूल को अपग्रेड करवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और इस संबंधी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बातचीत करेंगे।

विधायक चौधरी दर्शन लाल को मांगपत्र सौंपते बेट क्षेत्र गांवों के सरपंच।

खबरें और भी हैं...