पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक के पीछे बैठे युवक की मौत

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक के पीछे बैठे युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलाचौर | चाचे के बेटे के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए जा रहे युवक की ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हो गई। मृतक निर्मल सिंह गांव मेहतपुर उलदनी का रहने वाला था। करनैल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके ताया का लड़का निर्मल सिंह मोटरसाइकिल (पीबी32जे-2455) पर उनके साथ गढ़ी स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के लिए जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे निर्मल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। थाना बलाचौर के एएसआई वरिंदर कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक रेशम सिंह निवासी गांव साधा जिला फरीदकोट के खिलाफ धारा- 304-ए, 279, 427 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...