पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. अंबेडकर के जन्मदिवस को समर्पित शोभायात्रा सजाई

डॉ. अंबेडकर के जन्मदिवस को समर्पित शोभायात्रा सजाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलाचौर| स्थानीय चंडीगढ़ रोड पर स्थित धर्मशाला में बाबा साहिब डा. अंबेडकर के 127वें जन्मदिवस को समर्पित शहरवासियों व सेवा सोसाइटियों द्वारा समागम का आयोजन किया गया। इससे पहले विशाल शोभायात्रा सजाई गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए धर्मशाला में संपन्न हुई। शोभायात्रा में मिशनरी गीतों से माध्यम से बाबा साहिब के फलसफे के बारे में बताया गया। कलाकारों द्वारा लोगों को बाबा जी की जीवनी की जानकारी देते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। इस दौरान विशेष झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर बलजीत सिंह भारापुर, श्री गुरु रविदास सेवा सोसायटी के प्रधान रणजीत सज्जन, पार्षद परमिंदर कुमार, मनजीत बेदी, परमिंदर मेनका, पार्षद लाल बहादुर गांधी, दविंदर सिंहमार, पवन बैंस, विजय मेनका, दिलबाग सिंह, सुरजीत सिंह, हैप्पी, कुलविंदर कलेर आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...