बलाचौर | काठगढ़ के नजदीकी गांव माजरा जट्टां में एक आटे की चक्की से सामान चोरी हो गया। जानकारी के अनुसार महिंदर सिंह गरेवाल ने बताया कि ने बताया कि वह रात करीब आठ बजे चक्की को बंद करके अपने घर चला गया था। जब उन्होंने सुबह आ कर देखा तो चक्की के तीन तरफ के ताले टूटे हुए थे। चक्की में से चोरों ने आटा तोलने वाला कंडा व दो क्विंटल आटा चोरी व कुछ अन्य लोहे का सामान चोरी कर लिया गया। सूचना मिलने पर थाना काठगढ़ के एएसआई राम पाल मौके पर पहुंच मामले की जांच की।