पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुष्कर्म के आरोपी ससुर को न्यायिक हिरासत में भेजा

दुष्कर्म के आरोपी ससुर को न्यायिक हिरासत में भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलाचौर | पुत्रबधु के साथ दुष्कर्म के करने के आरोप में नामजद ससुर को अदालत की ओर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि थाना बलाचौर के अधीन पड़ते एक गांव की महिला को उसके ससुर ने अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर आरोपी ससुर हरमेश लाल के खिलाफ बलात्कार की धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अदालत पेश किया था। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी शादी हुई। उसके बाद ही उसका ससुर गलत नीयत से उसे देखने लगा। एक महीना पहले उसके ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पति के साथ पीड़िता बलाचौर थाने गई, जहां पर ससुर हरमेश लाल के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर अदालत पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...