एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते तेजिंदर सिंह।
भास्कर संवाददाता| बलाचौर
मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन ब्लाक बलाचौर की मासिक बैठक तेजिंदर सिंह जोत की अगुवाई में हुई। जिसमें विशेष तौर पर राज्य के चेयरमैन दिलदार सिंह चाहल भी शामिल हुए। इस दौरान प्रैक्टिशनर्ज की ओर से सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि एसोसिएशन सदस्यों ने सुप्रीम कोर्ट के हुक्मों को देखते हुए हलके के विधायक को अपनी मुश्किलों के प्रति ज्ञापन दिया। विधायक ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वे मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन की मांगों को विधानसभा में उठाएंगे। चुनावों के दौरान कांग्रेस सरकार ने अपने मेनिफेस्टो में प्रैक्टिशनर्स की मांगों को पहल के आधार पर हल करने का वायदा किया था, जो सरकार ने पूरा नहीं किया।
यदि कांग्रेस सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो शाहकोट उपचुनाव में मेडिकल प्रेक्टिशनर कांग्रेस का विरोध करेंगे। मौके पर वाइस प्रधान सरबजीत सिंह, मनमोहन सिंह, नरेश कुमार सरपंच, बहादुर सिंह, अमरीक सिंह मुत्तों, अमरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह कोषाध्यक्ष, भूपिंदर सिंह, तजिंदर सिंह हैप्पी, जसवीर सिंह, बहादुर सिंह धौल, बुद्ध सिंह, जसवीर सिंह प्रैस सचिव, गुरप्रीत सिंह रैलमाजरा आदि मौजूद रहे।