पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साइंस व कामर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स को बताए करियर के टिप्स

साइंस व कामर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स को बताए करियर के टिप्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलाचौर | स्थानीय एमआर सिटी सीनियर सैकंडरी स्कूल में दो दिवसीय करियर ओरिएंटेड सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 11वीं के विद्यार्थी व उनके अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत प्रिंसिपल रितु बत्तरा व करियर कौंसलर मेघा शर्मा ने ज्योति प्रज्जवलित करके की। मेघा शर्मा ने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को चुने गए विषयों के संबंध में जानकारी दी। पहले दिन साइंस स्ट्रीम के विषय के संबंध में जानकारी दी गई, जिसमें मेडिकल व नान मेडिकल में चुने विषय भविष्य में कैरियर बनाने में कैसे सहायक होंगे व उनकी तैयारी संबंधी जानकारी दी। सेमिनार के दूसरे दिन कामर्स स्ट्रीम के विद्यार्थियों को कामर्स विषय के संबंध में जानकारी दी गई। मेघा शर्मा ने विभिन्न स्ट्रीम पर आधारित विषयों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने मेघा शर्मा से सवाल भी पूछे। इस दौरान 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी विभिन्न कोर्सों व कालेज के चुनाव संबंधी जानकारी दी गई। मौके पर कोआर्डिनेटर विजय सोहल, सोमिनी राय, पूनम ठाकुर, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...