विधायक दर्शन लाल ने शुरू करवाई गेहूं खरीद
हल्का विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर ने गेहूं की फसल की खरीद शुरू करवाई। खरीद केंद्र बकापुर और नानोवाल बेट को छोड़कर सब-डिवीजन बलाचौर की अन्य सात दाना मंडियों बलाचौर, काठगढ़, टौंसा, मोहर, करावर, साहिबा और सड़ोआ में गेहूं की आमद शुरू हो गई और हल्का बलाचौर के विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर ने मंडी का जायजा लेने के बाद बोली करवाने का उद्घाटन किया। उन्होंने किसानों को अपील की कि वह अपनी गेहूं की फसल को मंडियों में सुखा कर ही लेकर आएं ताकि उनको आने के उपरांत ज्यादा वक्त मंडी में न बैठना पड़े। किसानों से उन्होंने अपील की कि रात को कंबाइन द्वारा गेहूं की कटाई न करवाएं, ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को पेमेंट की किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान नगर कौंसिल के प्रधान नरेंद्र कुमार टिंकू घई, अजय चौधरी, मार्केट कमेटी के सचिव सुरेंद्र पाल, हरजीत सिंह जाडली मौजूद रहे।