दलितों के लिए मसीहा थे अंबेडकर : हरिकृष्ण
बलाचौर| स्थानीय बाबा बलराज पंजाब यूनिवर्सिटी कालेज में इतिहास विभाग के प्रोफेसर हरिकृष्ण कांगड़ा ने कहा कि बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर ने हमेशा ही सामाजिक समरसता की बात की। वे समाज को जोडऩे वाली शख्सियत ही नहीं थे, बल्कि दबे-कुचले व वंचित समाज के मसीहा भी थे। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती मनाने का उद्देश्य तभी सार्थक हो सकता है जब उनके दिखाए गए रास्ते पर चला जाए।