आग लगने से तीन किल्ले में लगाई गेहूं जलकर राख
गांव कुल्लेवाल के समीप 3 किल्ले में लगी गेहूं आग लगने से जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही एएसआई जोगिन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। गांव चणकोआ के रकबा में जोगिन्द्र सिंह, प्रीतम सिंह निवासी कुलेवाल के 2 किल्ले और अमरीक सिंह निवासी गांव कुल्लेवाल की एक किल्ले में लगाई गेहूूं की फसल जल गई। आग पर पास के ही ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने मोटर से पानी फेंककर काबू पाया।