लकड़ी से भरा कैंटर सड़क में धंसा, जेसीबी से निकाला
बलाचौर| स्थानीय भद्दी रोड पर लकड़ी से भरा एक कैंटर सड़क में धंस गया, जिसे जेसीबी मशीन से बाहर निकाला गया। किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सड़क के नीचे पीने वाले पानी की पाइप लीक होने के कारण सड़क के नीचे पड़ी दरार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसी जगह पर कुछ हफ्ते पहले भी पॉपुलर की लकड़ी से भरा कैंटर धंस गया था। कैंटर मालिक जोगिंदर सिंह और शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क की मरम्मत करवाई जाए।