पेंटिंग के जरिए बच्चों ने दिया पौष्टिक खाने का संदेश
स्थानीय एमआर सिटी सीनियर सैकंडरी स्कूल में प्री-प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों ने थंब पेंटिंग एक्टिविटी करवाई गई, जिसमें बच्चों ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया। नन्हे बच्चों ने अपनी कला दिखाते हुए विभिन्न रंगों का प्रयोग करते हुए प्रतिभा दिखाई। प्रिं. रितु बत्तरा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चो को विभिन्न रंगों, तस्वीरों की जानकारी देते हुए बच्चों की आर्ट स्किल को बढ़ाना है। इसके अलावा पहली कक्षा व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों में सलाद मेकिंग एक्टिविटी करवाई गई। बच्चों के फास्ट फूड के प्रति बढ़ते लगाव को खत्म करने के लिए स्कूल में फल व सब्जियों के सलाद बनाने की एक्टिविटी भी करवाई गई। अध्यापकों ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए फलों व सब्जियों की महत्ता बताई। उन्होंने सलाद के लाभ बताते हुए बच्चों को पौष्टिक भोजन की महत्ता बताई। प्रिं. रितु बत्तरा ने कहा कि संतुलित भोजन लेने से न सिर्फ शरीर का विकास होता है बल्कि दिमागी तौर पर भी सक्रियता बढ़ती है, दिमाग तेजी से काम करता है जिससे बच्चों का पढ़ाने में मन लगता है और वह बेहतर तरीके से शिक्षा ग्रहण करते हैं और सफलता हासिल करते हैं। संतुलित पोषण हासिल करने के लिए ताजा फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन अपने रोजाना के भोजन में शामिल करना चाहिए ताकि शरीर स्वस्थ रहे और बीमारियों से दूर रह सकें। संतुलित आहार ही ऐसा आहार है जो हमारे शरीर को स्वस्थ और तंदरुस्त रखता है। पौष्टिक भोजन लेने से शरीर की रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। पौष्टिक आहार में सेब, केला, चुकंदर, दहीं, दूध को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शाकाहारी भोजन से शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और हम स्वस्थ और निरोग रहते हैं। हर रोज सुबह-शाम कम से कम एक फल तो जरूर खाना चाहिए ताकि फलों में मौजूद विटामिन और प्रोटीन हमारे स्वास्थ्य को सही रखें। मजबूत शरीर, हडि्डयां व तेज दिमाग पाने के लिए संतुलित आहार बहुत जरूरी है इसलिए हम सभी को संतुलित आहार जरूर लेना चाहिए। संतुलित आहार इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे आहार के साथ-साथ पौष्टिक तत्व भी प्रचुर मात्रा में मिल जाते हैं। इस मौके पर स्कूल कोआर्डिनेटर पूनम ठाकुर, सोमिनी राय, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
एमआर सिटी सीसे स्कूल में प्री-प्राइमरी कक्षा के बच्चों ने थंब पेटिंग एक्टिविटी में दिखाई प्रतिभा
कार्यक्रम में भाग लेते हुए बच्चे, साथ हैं स्कूल स्टाफ सदस्य।