सरकारी स्कूल की मेधावी छात्राएं सम्मानित
सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 4 नए बनाए कमरों का उद्घाटन क्षेत्र के विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर ने किया। इन चार कमरों में छात्राओं के बैठने के लिए तीन कमरे और एक कमरा लैब के लिए तैयार किया गया है। ए गए हैं। इन पर लागत 31 लाख 44 हजार रुपए खर्च किए गए है। इस दौरान 10वीं और 12वीं में अच्छे नंबर लेने वाली छात्राओं को नगद राशि और इनाम देकर सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान जसवीर कौर मेमोरियल एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट बलाचौर की तरफ से दसवीं में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही छात्राएं दीक्षा बंगा, पूजा, संदीप कौर को क्रमश: 5100 रुपए, 3100 रुपए और 2100 रुपए के साथ ट्राफियां व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक मंगूपुर ने कहा कि बच्चे और भी ज्यादा मेहनत करें और एक अच्छा मुकाम हासिल करके अच्छी पोस्ट पर लगें और स्कूल का और अपने माता- पिता का नाम रोशन करें। इस स्कूल में पढ़ी बहुत सी छात्राएं उच्च पदों पर तैनात हैं। इस दौरान डीओ विनोद कुमार नवांशहर, प्रिंसिपल सुरजीत कौर, स्कूल प्रिंसिपल मेहंदीपुर सुखजीत सिंह, नगर कौंसिल प्रधान नरेंद्र कुमार टिंकू घई, शहरी प्रधान कांग्रेस राजिंदर सिंह छिंदी, तरसेम चणेआनी, सतपाल सैनी, संतोष सिंह शिवालिक, पार्षद नरेश चेची, सुखदेव सिंह, पंचायती राज्य एक्सईएन राजेश कुमार वर्मा, एसआई नरेश कुमारी थाना मुकंदपुर, लेक्चरर सुनील शर्मा, सुरेंद्र कुमार, बख्शीश सिंह, जगतार सिंह, धर्मपाल, सुरेंद्र पाल सिंह, अनिल कुमार, बलराज कुमार, रविंद्र कुमार, वरिंद्र कुमार, अमनदीप कौर, दीपइंद्र कौर, अरुण बाला जग्गी, आशा रानी, लीला देवी, पंकज चौधरी, हरजिंदर कौर, सीमा रानी मौजूद थेे।
सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर।