डेपो बनकर समाज से नशे को जड़ से खत्म करने में दें सहयोग : विजय राणा
पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य पंजाब से नशों को खत्म करना है। एसआईटी द्वारा हर तहसील में ग्राउंड लेवल ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं, जोकि गांव-गांव जाकर ड्रग एब्यूज प्रिवेंशन ऑफिसर्स (डेपो) को नशों के खिलाफ सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की ट्रेनिंग दे रहे हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को गांव सुज्जोवाल में नशे के खिलाफ एक ट्रेनिंग कैंप लगाया गया। ट्रेनिंग कैंप की अध्यक्षता करते समाजसेवी विजय राणा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों के बारे में बताया और ड्रग अबयूज प्रिवेंशन ऑफिसर (डेपो) को ट्रेनिंग दी और लोगों से अपील की कि वह सरकार द्वारा नशों के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में सहयोग करें। तहसीलदार चेतन बांगड़ ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति जो नशों की चपेट में आ चुका है और वह नशा छोडऩा चाहता है,वह अपने गांव में सरकार द्वारा नियुक्त किए गए डेपो से मिले और डेपो उन्हें नशा छुड़ाने में अच्छे से गाइड करें और सरकार उसका इलाज फ्री करवाएगी। इस मौके पर सीडीपीओ नरेश कौर, शाम लाल, सरपंच मोहन सिंह, जीएलटी मेंबर हुसन लाल, जीएलटी सोनिया, जीएलटी कृष्णा, जसवीर सिंह, मलकीत सिंह, अमरनाथ मौजूद थे।
सुज्जोवाल में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया
गांव सुज्जोवाल में लगे जागरूकता सेमिनार में संबोधित करके समाजसेवी।