पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यक्रम को संबोधित करते लेफ्टिनेंट जनरल टीएस शेरगिल। (दाएं) कार्यक्रम में उपस्थित जीओजीज। भास्कर

कार्यक्रम को संबोधित करते लेफ्टिनेंट जनरल टीएस शेरगिल। (दाएं) कार्यक्रम में उपस्थित जीओजीज। -भास्कर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम को संबोधित करते लेफ्टिनेंट जनरल टीएस शेरगिल। (दाएं) कार्यक्रम में उपस्थित जीओजीज। -भास्कर

भास्कर संवाददाता| बलाचौर

खुशहाली के रक्षकों द्वारा किए जा रहे काम आशा के अनुसार नतीजे देते रहे हैं और उनकी तरफ से रिपोर्टें प्रशासनिक सुधारों, लोग हितैषी योजनाओं को जमीनी स्तर तक लागू करने और लोगों की समस्याओं के निपटारे के लिए अहम साबित हो रही हैं। यह विचार मुख्यमंत्री पंजाब के सीनियर सलाहकार व जीओजीज के वरिष्ठ उप चेयरमैन लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) टीएस शेरगिल ने गांव रत्तेवाल में जीओजीज की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जीओजीज स्कीम की सफलता को देखते हुए इस साल के आखिर तक 3 हजार जीओजीज की भर्ती होने के साथ इन की संख्या 6 हजार पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि अगले साल तक हर गांव में खुशहाली का रक्षक तैनात करने के उद्देश्य को पूरा किया जाएगा और यह संख्या 12 हजार 600 तक पहुंच जाएगी। शेरगिल ने बताया कि रिपोर्टों के निपटारे पक्ष से तरनतारन जिला पहले नंबर पर जा रहा है। उन्होंने बताया कि जीओजीज की तरफ से मोबाइल एप की रिपोर्टों में से 80 प्रतिशत का निपटारा किया जा चुका है। लेफ्टिनेंट जनरल शेरगिल ने जीओजीज स्कीम जिस उद्देश्य के लिए शुरू की गई है, उसकी प्राप्ति के लिए कामयाब साबित हो रही है। गांवों में सरकारी भलाई और कल्याणकारी स्कीमों का योग्य लोगों तक पहुंचाना यकीनी बनाने, गांवों के छोटे-छोटे मसले जिन कारण गांवों की तरक्की रुकी होती है या समस्या बनी होती है, उसे सुलझाने में बड़ा रोल अदा करने के अलावा वे समस्याएं जिन को प्रशासनिक या सरकार स्तर पर ही हल किया जा सकता है, की रिपोर्ट सीधे तौर पर होने के कारण इस का लोगों को फायदा पहुंचने लगा है। उन्होंने कहा कि गांवों के सरपंच जीओजीज को सरकार के जासूस न समझे बल्कि अपनी समस्याओं के हल के लिए पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि उन की तरफ से गांवों के लोगों को पेश आ रही समस्याएं जीओजीज के साथ सांझी करने और इसके बारे मेें प्रशासन और सरकार को बताया जा सकेगा, जिस पर तुरंत कार्यवाही होती है। जीओजीज के उप चेयरमैन मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एसपीएस ग्रेवाल ने खुशहाली के रक्षकों को ग्रांटों की सही प्रयोग यकीनी बनाने पर सरकारी भलाई स्कीमों के लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने को यकीनी बनाने के लिए कहा। इससे पहले जनरल शेरगिल का एमबीबीजीडी गल्र्स कालेज रत्तेवाल में पहुंचने पर प्रिंसिपल व कालेज स्टाफ सदस्यों की ओर से स्वागत किया गया। मौके पर अधिकारियों सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...