पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगें लागू न करने के विरोध में मैनेजमेंट का पुतला जलाया

मांगें लागू न करने के विरोध में मैनेजमेंट का पुतला जलाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्वाइंट फोरम के आह्वान पर पावरकाम कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार को बलाचौर में मांगों को लेकर मैनेजमेंट की अर्थी फूंकी गई। प्रदर्शन के दौरान पावरकाम कर्मचारी मोहन सिंह और अमरीक सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि ज्वाइंट फोरम और पावरकाम मैनेजमेंट के दरम्यान मुलाजिमों की मांगों संबंधी हुए समझौते को लागू नहीं किया गया, जिस कारण कर्मचारियों को मजबूर होकर संघर्ष के रास्ते पर चलना पड़ रहा है। संघर्ष की कड़ी के तहत अगले आदेश तक वर्क टू रूल्स के अनुसार बिजली कर्मचारी आठ घंटे ड्यूटी करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर पावरकाम मैनेजमेंट मानी गईं मांगों को लागू नहीं करती तो 13 जून को हेड आफिस पटियाला में विशाल धरना दिया जाएगा। इसके अलावा इसी महीने एक दिवसीय हड़ताल भी की जाएगी। इस मौके पर कुलविंदर सिंह, मक्खन सिंह, बलजीत कुमार, सीतल राम, तीर्थ राम, संतोख सिंह, प्रीतम चंद, गुरपाल सिंह, सोहन सिंह आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...