बलाचौर | आपणा पंजाब पार्टी के जिला प्रधान प्रवेश खोसला ने आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा मांगों को लेकर किए जा रहे संघर्ष को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने अड़ियल रवैये के कारण टस से मस नहीं हो रही है। जबकि इनकी तरफ से अपनी जायज और मांगों में जैसे कि इनको 10 हजार रुपए प्रति महीना तनख्वाह दी जाए, सरकारी मुलाजिमों की तरह पक्के तौर पर किया जाए।
आपणा पंजाब पार्टी के नेता प्रवेश खोसला ने सरकार से मांग की कि जो बच्चे आंगनबाड़ी सेंटरों में से निकालकर प्राइमरी स्कूल में भेजे गए हैं उनको पहले की तरह आंगनबाड़ी सेंटर में भेजे जाए और कुछ और जरूरी मांगों संबंधी संघर्ष किया जा रहा है। आंगनबाड़ी वर्करों की इन मांगों का अपना पंजाब पार्टी समर्थन करती है। अगर सरकार की तरफ से इन की जायज मांगों को नहीं माना गया तो अपना पंजाब पार्टी इनके साथ में एकजुट होकर संघर्ष का रास्ता अपनाएगी। क्योंकि उनकी पार्टी हमेशा सच की पहरेदार पार्टी है।
वर्करों की मांगों को पार्टी नेता ने जायज ठहराया