पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों के उजाड़े के विरोध में कंडी संघर्ष कमेटी 23 को करेगी पोल खोल रैली

किसानों के उजाड़े के विरोध में कंडी संघर्ष कमेटी 23 को करेगी पोल खोल रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव भरथला में कंडी संघर्ष कमेटी की कन्वेंशन करनैल सिंह और सरवण सिंह नंगल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कमेटी के प्रदेश महासचिव करन सिंह ने लोगों की मांगों पर आधारित मांग पत्र पेश किया। पत्र में किसानों और मजदूरों का कर्ज माफ, आबादकार किसान-मजदूरों का जंगलात विभाग द्वारा जाड़ा रोकने, पीने वाले स्वच्छ पानी व पानी के बिलों की माफी, आवारा पशुओं व जंगली जानवरों द्वारा होने वाले फसली उजाड़े को रोकने ठोस बंदोबस्त करने, औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ रहे हवा-पानी का प्रदूषण रोकने संबंधी और युवाओं को रोजगार देने के मुद्दों पर विचार-चर्चा की गई।

कन्वेंशन में सर्वसम्मति से लिए गए फैसले के बाद आबादकार किसानों का उजाड़ा रोकने के लिए तुरंत उजाड़ा रोकू दस्ते का गठन किया गया क्योंकि सरकार गैर कानूनी ढंग से आबादकार किसानों का उजाड़ा करना चाहती है। कमेटी के नेताओं की ओर से किसानों का उजाड़ा रोकने के लिए किसान-मजदूरों की संपूर्ण कर्ज मुक्ति के लिए सहित अन्य मांगों के लिए 23 मई को जिला स्तरीय पोल खोल रैली करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा हवा-पानी के प्रदूषण को रोकने के लिए 12 जून को सनफार्मा फैक्ट्री के खिलाफ धरना दिया जाएगा। कंडी संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने इस संघर्ष को सफल बनाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शमूलियत करने की अपील की। कन्वेंशन के दौरान महां सिंह रौड़ी, रणजीत सिंह, प्रेम चंद, बलविंदर सिंह, सुखवंत चीमा, देसराज, हुस्न लाल टौंसा, मोहन सिंह टौंसा, करनैल सिंह, कमल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

भरथला में कंडी संघर्ष कमेटी की कन्वेंशन को संबोधित करते राणा करन सिंह।

खबरें और भी हैं...