पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ससुर ने शादी के बाद से ही बहू से दो साल किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

ससुर ने शादी के बाद से ही बहू से दो साल किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलाचौर | थाना बलाचौर के अधीन आते एक गांव में बहू के साथ दुष्कर्म करने वाले ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने अपने बयान में बताया कि 2016 में उसकी शादी हुई थी। उसका ससुर हरमेश लाल शुरू से उसे गलत नीयत से देखता था। महिला ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसके साथ दहेज के लिए मारपीट की जाने लगी। इसी दौरान उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि उसका ससुर दो साल से दुष्कर्म करता रहा। डर की वजह से उसने पति को नहीं बताया। महिला ने कहा, जब हद हो गई तो उसने पति को उसके पिता की करतूत बताई। जिसके बाद पति के साथ वह थाने पहुंची और ससुर हरमेश लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। जांच अधिकारी सहायक इंस्पेक्टर राजवंत कौर ने बताया कि पीड़िता के बयान पर हरमेश लाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

खबरें और भी हैं...