सीपीआई के तहसील सचिव कामरेड परमिंदर मेनका ने कहा कि बलाचौर के सेवा केंद्र में आधार कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ एक काउंटर है, जबकि 40 टोकन दिए जाते हैं। जिस व्यक्ति का टोकन नंबर 25 या 30 है, उसे दोपहर के करीब 2 बजे तक लाइन में खड़े रहना पड़ता है। जिस व्यक्ति का टोकन 40 है, उसे तो शाम के 5 बजे तक इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि एससी/एसटी व अन्य सर्टिफिकेट बनवाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि एससी सर्टिफिकेट के लिए 15 दिन का इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस परेशानी से बचाने के लिए सेवा केंद्र में काउंटरों की संख्या को बढ़ाना चाहिए।