बलाचौर | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर यूथ कांग्रेस बलाचौर द्वारा पहला खूनदान कैंप 21 मई को सुबह 10 बजे सरकारी गेस्ट हाउस नजदीक श्री सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में लगाया जाएगा। यूथ कांग्रेस के हलका प्रधान हीरा खेपड़ मझोट ने बताया कि कैंप में एकत्र होने वाले रक्त को देश के फौजी जवानों के लिए आर्मी अस्पताल में दिया जाएगा। कैंप का उद्घाटन हल्का विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर करेंगे।