सेमिनार में मौजूद पीएलवीज व गांववासी। -भास्कर
भास्कर संवाददाता| बलाचौर
सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न सरकारी स्कीमों के बारे में जानकारी देते हुए समाज सेवी विजय राणा ने बताया कि जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी व ग्राउंड लेवल ट्रेनर्स द्वारा गांव हैडो बेट में कैंप लगाया गया। जिसमें छोटे बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें पॉस्को कानून के बारे में बताया गया।
उन्हें सरकार द्वारा अलग-अलग स्कीमों के तहत दिए जाने वाले मुआवजे के बारे में भी बताया गया, जैसे कि तेजाब हमले के शिकार को तीन लाख का मुआवजा और फ्री मेडिकल एवं तेजाब हमले में मौत हो जाती है तब 5 लाख का मुआवजा, बलात्कार के शिकार को 3 लाख की सहायता, मानव तस्करी के शिकार व्यक्ति ने 1 लाख का मुआवजा और अगर मुआवजा पाने वाले व्यक्ति की उम्र 14 साल से कम है तब मुआवजे की राशि 50 प्रतिशत ज्यादा दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत गांव हैडो बेट में 10 नए डैपो अपॉइंट किए गए और उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की जानकारी दी गई।
गांव वालों से अपील की गई कि वे पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही नशों के खिलाफ मुहिम में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दें। उन्होेंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग बहुत जरूरी है तभी इस बुराई को हमेशा के लिए दूर किया जा सकता है और युवाओं को समाज भलाई के काम में लगाया जा सकता है। इस दौरान जीएलटी मेंबर कृष्णा देवी, जीएलटी सोनिया, हुसन लाल और समूह हैडो बेट के वासी मौजूद रहे।