स्थानीय सरकारी प्राइमरी स्कूल (लड़कों) में श्री गुरु रविदास जी स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब वार्ड नंबर 9 बलाचौर द्वारा स्कूल के बच्चों को स्टेशनरी बांटी गई। क्लब के प्रधान अवतार सिंह ने बताया कि क्लब की तरफ से हर साल बच्चों को स्टेशनरी बांटी जाती है और जरूरतमंद बच्चों को माली सहायता के अलावा वर्दियां आदि भी बांटी जाती हैं। इस दौरान स्कूल के मुख्य अध्यापक राकेश कुमार भूंबला ने क्लब के मेंबरों का धन्यवाद किया और प्रशंसा की कि वह समाज में अपना योगदान दे रहे हैं। क्लब द्वारा वार्ड में स्ट्रीट लाइटों, टूटी हुई गलियों और नालियों की रिपेयर, जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करना और हर साल क्लब की तरफ से क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी एेसे विकास कार्य करवाए जाते रहेंगे ताकि लोगों को सुविधा रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाना और समाज के अच्छे नागरिक बनाना सभी का फर्ज है। इस दौरान वॉइस प्रधान दीपू अरोड़ा, राजेश मेनका, विजय गंगड़, सीनियर वाइस प्रधान परविंदर सिंह (लाली), अमनदीप, अंकुश सहोता, साबी गंगड़, पवन जंडा, राकेश कुमार, विक्रम सिंह सुमन, विक्की, नेक चंद मेनका, अंजू बाला, सुखविंदर कौर, पूजा रानी आदि उपस्थित थे।