चनेआणी खुर्द में चंदूमाजरा ने किया सोलर लाइटों का उद्घाटन
उद्घाटन समारोह में रणजीत सिंह चंदूमाजरा, विधायक चौधरी नंद लाल व अन्य।
बलाचौर| गांव चनेआणी खुर्द में ब्लॉक समिति मेंबर और शिरोमणि अकाली दल मोहाली के जनरल सचिव गुरचरण चेची की देखरेख में लगाई गई 16 सोलर लाइटों का उद्घाटन सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा के पुत्र सेम रणजीत सिंह चंदू माजरा और पूर्व विधायक चौधरी नंद लाल ने किया। उन्होंने कहा कि सांसद चंदूमाजरा हलके के लोगों के साथ जो भी वादे किए हैं वह एक-एक करके पूरे किए जा रहे हैं। इस दौरान चेयरमैन ब्लॉक समिति हर अमरिंदर सिंह रिंकू, राकेश कटारा, सुरजीत कोहली, दलजीत सिंह मानेवाल, संजीव पिंटू, ठेकेदार मदन लाल खन्ना, मास्टर देवराज, सरपंच गुरप्रीत गुज्जर, जोगिंदर सिंह अटवाल, सुरेंद्र कटारिया, बलदेव सिंह देबी, पवन कुमार हकला, गुरनाम जीतपुर, जत्थेदार अवतार सिंह साधड़ा, गुरदीप बिट्टू, गुरनाम सिंह जैनपुर, जसपाल जाडली, मास्टर दौलत राम आदि मौजूद थे।