छात्राओं को किया साइबर क्राइम के प्रति जागरूक
बलाचौर| स्थानीय नवजोत पब्लिक स्कूल में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस के शक्ति कैंप के संबंध में सांझ केंद्र के सदस्यों ने छात्राओं को जानकारी दी। सांझ केंद्र के इंचार्ज पवन कुमार ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति नशे का धंधा करता है तो उसकी सूचना नंबर 83608-33805 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। साइबर क्राइम के संबंध में उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति फोन या मैसेज के जरिए लाटरी का लालच देकर बैंक खाते में पैसे जमा करवाने या अपने-आपको बैंक अधिकारी बताकर आपके बैंक खाते की जानकारी मांगता है तो ऐसी जानकारी न दें, क्योंकि ऐसी कॉल्स साइबर क्राइम से जुड़े शातिर अपराधियों द्वारा की जाती हैं। इस मौके पर विद्यार्थियों को जागरूकता पंफ्लेट्स बांटे। इस मौके पर प्रिंसिपल कुलवीर सिंह, कुलदीप कौर, सरोज बाला, बंदना राणा, दीप शिखा, लाल बहादुर, जोगिंदर पाल, पूजा देवी, अमनप्रीत कौर चीमा आदि मौजूद रहे।