पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी का झांसा देकर कई साल तक किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर कई साल तक किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलाचौर | एक युवती के बयान पर पुलिस ने वार्ड नंबर 13 के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह 12वीं तक पढ़ी है। वार्ड नं. 13 में रहते आशीष से उसकी कई सालों से जान पहचान है। आशीष उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है। युवती का कहना है कि आरोपी उसे कई बार लुधियाना व अन्य स्थानों पर भी ले गया लेकिन जब उसने शादी करने को कहा तो आरोपी ने कहा कि उसके परिवार वाले उसकी कहीं और शादी करना चाहते हैं। इसके बाद युवती के परिवार ने युवक के परिवार से बातचीत की लेकिन उन्होंने भी शादी से इंकार कर दिया। युवती का कहना है कि आशीष उसके साथ सालों तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...