स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर लगाए कैंप में रक्तदान करते युवा।
भास्कर संवाददाता | बलाचौर
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर विधानसभा हलका बलाचौर की तरफ से सोमवार को पहला खूनदान कैंप सुबह 10 बजे सरकारी गेस्ट हाउस में लगाया गया। हीरा खेपड़ मझोट प्रधान यूथ कांग्रेस विधानसभा हल्का बलाचौर ने बताया कि यूथ कांग्रेस द्वारा पहला खूनदान कैंप सिविल अस्पताल रूपनगर के सहयोग से लगाया गया। उन्होंने कहा कि यह खून एकत्र करके देश के फौजी जवानों के लिए आर्मी अस्पताल में दिया जाएगा। इस दौरान कैंप का उद्घाटन अजय कुमार मंगूपुर ने किया। इलाका भर से यूथ कांग्रेसी नेताओं और वर्करों ने बढ़-चढ़कर सैनिकों के लिए खूनदान किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जनरल सचिव संदीप भाटिया सोनू ने 25वीं बार खून दान किया। इसी तरह समाज सेवी रिक्की बजाज ने भी सैनिकों के लिए खून दान किया। इस दौरान 65 यूनिट खून एकत्र हुआ। इस दौरान पार्षद नरेश चेची, हरजीत सिंह जाडली, सुरिंदर छिंदा, विजय राणा, मनदीप भाटिया आदि उपस्थित थे।