पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आत्मा और परमात्मा के बीच की दूरी ही संसार है : विनोद

आत्मा और परमात्मा के बीच की दूरी ही संसार है : विनोद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलाचौर | माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर उटालां (जाडला) में श्रीमद देवी भागवत कथा के आयोजन के दौरान श्री धाम बरसाना के प्रसिद्ध कथावाचक विनोद महाराज ने प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि आत्मा और परमात्मा के बीच की दूरी को ही संसार कहते हैं। जैसे ही आत्मा परमात्मा से मिलती है, जीव की सांसारिक यात्रा समाप्त हो जाती है इसलिए जीव को सदा प्रभु का स्मरण करना चाहिए। मंदिर संचालक श्री देवा जी की कृपा से श्रीमद देवी भागवत कथा और लंगर लगातार चल रहा है। कथा प्रवाह के दूसरे दिन राजेश दीक्षित, आचार्य मोहन लाल, विष्णु दत्त, आचार्य योगेश शर्मा, ओपी शर्मा, जय गोपाल आदि मौजूद थेे।

खबरें और भी हैं...