बलाचौर | पुराने किले में स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल (लड़कियां) में श्री गुरु रविदास स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन को समर्पित बच्चों को स्टेशनरी बांटी गई। इस दौरान क्लब के प्रधान अवतार सिंह ने बताया कि हमारे क्लब की ओर से हर साल बच्चों को स्टेशनरी बांटने के साथ जरूरतमंद बच्चों की सहायता के अलावा उन्हें वर्दियां भी बांटी जाती हैं। इस दौरान स्कूल के सीएचटी बलवीर सिंह ने क्लब के सदस्यों का धन्यवाद किया तथा उनकी प्रशंसा की कि वे समाज में अपना योगदान दे रहे हैं। इस मौके पर वाइस प्रधान दीपू अरोड़ा, राजेश मेनका, विजय गंगड़, सीनियर वाइस प्रधान परविंदर सिंह (लाली), अमनदीप, अंकुश सहोता, साबी गंगड़, पवन जंडा, राकेश कुमार, विक्रम सिंह, सुमन, विक्की, नेक चंद, कवरदीप सिंह, सुरभी शारदा, सीमा चौहान, पूजा रानी, आशा रानी आदि मौजूद थेे।